विधानसभा चुनाव 2026 : पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के ऐतिहासिक नतीजों ने राज्य की राजनीतिक दिशा पूरी तरह बदल दी है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 195 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है जो बहुमत के 148 के आंकड़े से कहीं आगे है. इसके साथ ही ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी (TMC+) को करारी हार का सामना करना पड़ा है जो महज 92 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर बंगाल में सत्‍ता की चाबी अपने हाथ में लेने के लिए न्‍यूनतम कितनी सीटें चाहिए. दरअसल, सरकार बनाने के लिए बंगाल की कुल 293 सीटों में से 147 की जरूरत थी. बीजेपी इस नंबर से कहीं आगे नजर आ रही है.

बंगाल के चुनावी नतीजों के अनुसार भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले अबतक के रुझानों को देखते हुए करीब 118 सीटों का विशाल फायदा अपने नाम किया है, जबकि टीएमसी को 122 सीटों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

बहुमत का आंकड़ा: राज्य विधानसभा की कुल सीटों में से आधे से एक अधिक (50% + 1) सीट जीतना अनिवार्य है, जिसे जादुई आंकड़ा कहा जाता है. बंगाल में कुल 293 विधानसभा सीटें हैं। इसकी 50 प्रतिशत 146 से अधिक होती है. इसमें एक सीट जोड़ते हुए यह नंबर 147 होता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *