दिनांक: 19 जून, 2026
ज्योतिष डेस्क, नई दिल्ली:
शुक्रवार, 19 जून 2026 को ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। सनातन परंपरा में यह पावन दिन सुख, समृद्धि और धन की देवी माता लक्ष्मी की आराधना के लिए अत्यंत विशेष माना जाता है। ग्रहों के गोचर और बुधादित्य योग के विशेष संयोग के कारण आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक रूप से बेहद भाग्यशाली रहने वाला है। प्रसिद्ध एस्ट्रोलॉजर्स के मुताबिक, आज 12 राशियों के सितारे कुछ इस प्रकार इशारा कर रहे हैं:
मुख्य राशियां: जिन पर बरसेगी लक्ष्मी जी की विशेष कृपा
- मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में प्रगति और तरक्की लेकर आया है। सितारों के मुताबिक, आज आपके लिए प्रबल धन लाभ की स्थिति बन रही है। जो कार्य बीते समय में किन्हीं कारणों से छूट गए थे, उन्हें आप फिर से शुरू कर पाएंगे। संतान की शिक्षा और करियर को लेकर आ रही पारिवारिक उलझनों का समाधान होगा।
- उपाय: बच्चों को खाने-पीने की वस्तुओं का दान करें, भाग्य का साथ मिलेगा।
- वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन आय (Incom) में वृद्धि के संकेत दे रहा है। आपके लिए धन लाभ के नए स्रोत तैयार हो सकते हैं। यदि आप मशीनरी, कल-पुर्जों या तकनीकी बिज़नेस से जुड़े हैं, तो आज आपको भारी मुनाफा होने की संभावना है। पद-प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी और आप अपना पक्ष मजबूती से रख पाएंगे।
- सावधानी: कामकाज की भागदौड़ के बीच अपनी फिटनेस पर ध्यान दें और अनावश्यक तनाव से दूर रहें।
- तुला राशि (Libra):तुला राशि के जातकों को आज बड़ा आर्थिक संबल मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ या अटका हुआ पैसा वापस मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्यस्थल पर एक्सपर्टीज और नई स्किल्स सीखने का फायदा मिलेगा, जिससे तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हालांकि, आपको अपने घरेलू बजट और फालतू के खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा।
- सलाह: कार्यक्षेत्र में अधिक सक्रिय रहें और पेंडिंग मामलों को निपटाने पर ध्यान दें।
अन्य राशियों का हाल: कर्क को मिलेंगे फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट, मकर होगी मजबूत
- मेष राशि: पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो आज आपसी बातचीत और सूझबूझ से उसका हल निकल सकता है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन बेहद सफल रहेगा। अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेने से बचें।
- कर्क राशि: आपके सोशल और व्यावसायिक संपर्कों का दायरा बढ़ेगा, जिससे आपको करियर या व्यापार में फायदेमंद कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा।
- कन्या राशि: सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेंगे। हालांकि, करियर में कुछ उतार-चढ़ाव और खर्चों की अधिकता देखने को मिल सकती है, इसलिए वित्तीय योजना बनाकर चलें।
- मकर राशि: आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी। निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होने की उम्मीद है। महिला उद्यमियों को आज अपने बिजनेस का विस्तार करने के बेहतरीन मौके मिलेंगे।
- मीन राशि: नौकरीपेशा और व्यवसायियों को आज अपनी मनपसंद डील या कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है, जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा
